केक काटकर भाजपा जिलाध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का जन्मदिन उनके पैतृक गांव में पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों ने उन्हें उपहार देकर व केक काटकर मनाया और उनकी लम्बी आयु की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत का जन्मदिन उनके पैतृक गांव कमालगंज के गांव नगरिया देवधरापुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें बुके देकर व माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी और केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर जिला आईटी सेल प्रमुख अभिषेक बाजपेयी, विधानसभा प्रभारी अरविन्द कटियार, मण्डल अध्यक्ष जहानगंज अनुज कटियार, सुखवीर दिवाकर, विपिन चक, प्रधान राजीव कठेरिया, विमल यादव, रामसेवक वर्मा के अलावा क्षेत्रीय कार्यकर्ता व समर्थकों ने भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *