गंगापार प्रथम आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर गंगापार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अमृतपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशील शाक्य भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा विधायक सुशील कुमार शाक्य ने बताया है गंगापार में आई गंगा नदी की बाढ़ में क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग कट गए, आवागमन बंद हो गए हैं, जिसको लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है व मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। बजट आने पर जल्द से जल्द सड़कों का मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा । वहीं भाजपा विधायक ने बताया है बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शमशाबाद पुल से लेकर कड़हर मार्ग तक बांध बंधवाने के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुका है। वहीं अलादादपुर भटौली से लेकर कोलासोता तक बांध बनवाने का ज्ञापन दिया गया है। शासन से बजट आने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया है जो प्रदेश में बीजेपी सरकार के द्वारा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी पर खरा उतरकर जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर दुख दर्द में खड़ा रहूंगा। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेपुर ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता, कोलासोता ग्राम प्रधान राकेश परमार, रमाकांत, प्रधान राजकुमार, प्रधान शिवदत्त तिवारी, प्रधान आसाराम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *