टिफिन बैठक के बहाने 2024 के चुनाव को साधने में लगी भाजपा

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बे में स्थित बृजनाथ सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी अमृतपुर मंडल की टिफिन बैठक आहूत की गई। जिसमें फर्रुखाबाद सांसद सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समरसता दिखाने का प्रयास किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह के द्वारा की गई व संचालन मंडल के महामंत्री नीरज अवस्थी द्वारा किया गया टिफिन बैठक में पहुंचे जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के लिए हर समय कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य ही समाज को जोडऩा है। सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य ने बैठक कर विस्तार से कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना व उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। टिफिन बैठक में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भास्कर दत्त द्विवेदी ने कहा कि हमारे किसी भी कार्यकर्ता को अगर कोई दिक्कत हो तो आप तुरंत मुझे बताएं। मैं हर कार्यकर्ता की समस्या का निराकरण करने के लिए प्रयास करूंगा। टिफिन बैठक में जिला महामंत्री डीएस राठौर, प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी करुणेश सिंह, आलोक बाजपेयी, जितेंद्र सिंह, अमरनाथ शुक्ला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह चीनू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मोनू सोलंकी सहित सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतपुर संत प्रकाश पटेल, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित शर्मा, दरोगा नरसिंह यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *