भाजपा फतेहगढ़ मण्डल की कार्यशाला का हुआ आयोजन

रामवीर चौहान ने शक्ति केंद्रों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की कार्यशाला का आयोजन पार्टी कार्यालय आवास विकास में मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान के अध्यक्षता में किया गया। चुनाव कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री डीएस राठौर रहे। मंडल चुनाव अधिकारी ऋषिपाल सिसोदिया एवं क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा शशांक शेखर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को आगामी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया को समझाया। डीएस राठौर ने सभी शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर निष्पक्ष चुनाव कराके बूथ अध्यक्षों के नाम 25 नवंबर तक शीर्ष नेतृत्व को उपलब्ध कराने को कहा। मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान ने सभी शक्ति केंद्रों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। कार्यशाला में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री आशु राठौर, यूपी सिंह, मृदुल कटिहार, रानू दीक्षित, शुभम मिश्रा, सुनील गुप्ता, नीरज कटियार, रामू सिंह, विजय सोमवंशी, डॉ0 दिनेश चंद्र, शिवराम सिंह, भदोरिया सहित मीडिया प्रभारी राहुल राठौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *