बीजेपी ने यूपी की भदोही सीट से अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बीजेपी ने भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें विनोद कुमार बिंद मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। बीजेपी ने इस सीट पर सिटिंग एमपी का टिकट काट दिया है। 2019 में यहां बीजेपी से रमेश चंद ने जीत हासिल की थी। 2022 के विस चुनाव में सपा के राेहित शुक्ल को 33 हजार वोटों से हराया और निषाद पार्टी से विधायक बने। 48 वर्षीय डॉ. बिंद पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उनका गोधना, मुगलसराय में रामा देवी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर है। इन्होंने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पांच विधानसभा क्षेत्रों की भदोही लोकसभा सीट में भदोही, ज्ञानपुर और औराई विस क्षेत्र भदोही जिले में हैं, जबकि प्रतापपुर और हंडिया प्रयागराज जिले में हैं।
बीजेपी ने भदोही से विनोद कुमार बिंद को दिया टिकट
