जनपद आगमन पर व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत
निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नये पदाधिकारी बनाने के निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी का जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। फतेहगढ़ स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कानपुर मण्डल संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता एवं सर्वेश अग्रवाल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी ने बुके देकर व माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने व्यापारियों की पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक ली और कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग व्यापारियों के सच्चे हितैषी हैं और अच्छे व्यापारी नेता है, जो सदैव व्यापारी हितों की चिंता करते हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। साथ में व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी कहलाता है। इसलिए सरकारों को व्यापारियों की सुरक्षा एवं रक्षा की चिंता करनी चाहिए तथा व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मान देना चाहिए। हालांकि हमारी वर्तमान सरकार लगातार व्यापारियों के हित में फैसले ले रही है, जिससे व्यापारियों का काफी हित हो रहा है। कुछ अधिकारी, कर्मचारी पुराने ढर्रे पर कार्य कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने केंद्रीय वित्त मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय लेकर वार्ता करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं का निदान हेतु मांग पत्र सौंपेेगें। अर्थव्यवस्था में व्यापारी सहयोग करता है और ग्राहकों से जीएसटी वसूल कर सरकार को देता है। सरकार को आय प्राप्त होती है। वसूली में उपभोक्ता व सरकार के बीच एक कड़ी बनकर व्यापारी भूमिका निभाता है। जहां व्यापारी खुश होगा वहां देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। देश का किसान अन्नदाता कहलाता है तो व्यापारी भाग्यविधाता कहलाता है। जैसे मुख्यमंत्री ने गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं को बंद कर शोषण मुक्त प्रदेश बनाया है। अच्छी कानून व्यवस्था और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने से ही उद्योगपति निवेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 29 जून को भामाशाह जयंती सरकारी रूप में मनाने की घोषणा से व्यापारियों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नये पदाधिकारी बनाये जाये। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो लोग अनुशासनहीनता करते है उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। इस मौके पर सुभाष बंसल, नरेंद्र अग्रवाल, अर्पण अग्रवाल, संदीप सक्सेना, मनोज अग्रवाल, मोहित यादव, शुभम यादव, आकाश गुप्ता, संदेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार व्यापारी हितैषी: रविन्द्र त्रिपाठी
