पूंजीपतियों के हांथ के कठपुतली बन चुकी है भाजपा-विमल।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजी पतियों के हांथों की कठपुतली बन चुकी है।चंद पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार कार्य कर रही है।सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ी हुई है और लाखों की संख्या में बेरोजगार रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।सरकार इनकी सुध नहीं ले रही है।बहुजन समाज पार्टी ही देश में गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है इसलिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव गांव लोगों के बीच में जनसंपर्क करके समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें, जिससे आने वाले लोकसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी देश की नंबर एक पार्टी बन कर सत्तासीन हो।उत्तर बातें विकासखंड तारुन के ग्राम पंचायत नेतवारी चतुरपुर में पार्टी द्वारा आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार विमल ने कहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार व संचालन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रविंद्र भारती ने किया।श्री विमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपने संगठन एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही धन्ना सेठों के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी,भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी का हर स्तर पर मुकाबला कर रही है।पार्टी के विधानसभा सचिव जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने कहा कि पिछड़े समाज का हित बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है क्योंकि बहुजन समाज पार्टी ने ही पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।इसके लिए पिछड़े वर्ग को बहुजन समाज पार्टी में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना चाहिए।बैठक में सेक्टर अध्यक्ष जियालाल भारती,जीत बहादुर अंबेडकर,हितलाल,अमरजीत, हंसराज,रामानुज,पुष्पा देवी बौद्ध,प्रतिमा,शकुंतला,दुर्गावती, अमरनाथ,बृजेश कुमार, शिवपूजन,धीरेंद्र कुमार, राजकुमार व सरजू प्रसाद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *