फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता जनपद में एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत संघात्मक बैठक ली। उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अमृतपुर विधानसभा के नीवकरोली मंडल एवं सदर विधानसभा की समीक्षा बैठक की। अमृतपुर विधानसभा के नीम करोली मंडल की बैठक संकिसा में स्थित संकिसा पंचायत भवन में संपन्न हुई एवं सदर विधानसभा की बैठक आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।
संकिसा के पंचायत भवन बैठक के दौरान अनूप कुमार गुप्ता ने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है, लेकिन अमृतपुर के नीम करोली मंडल में अभियान का कार्य विभिन्न बूथों पर 50 प्रतिशत से कम हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्चुअल बैठक में चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त डाटा के अनुसार अमृतपुर विधानसभा के नीम करोली मंडल में अभियान का कार्य अपेक्षाकृत कम हुआ है, इसकी जानकारी दी गई है। 11 दिसंबर अभियान की अंतिम तिथि है, इससे पूर्व ही सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर युद्ध स्तर के साथ जुट कर अभियान के कार्य को गति देनी होगी। नीम करोली मंडल के सिरौली गांव में 50 प्रतिशत से भी कम अभियान का कार्य हुआ है। कार्यकर्ताओं को 3 दिन के अंदर कार्य को वर्गीकृत करते हुए सभी कमजोर बूथों पर शत प्रतिशत कार्य को पूर्ण करना है। भाजपा के अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता अनुसूचित बहुल इलाकों में पहुंचकर अनुसूचित वर्ग के लोगों को अभियान के साथ जोडऩे का कार्य करें। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा जिन बूथो पर अभियान का कार्य शिथिल पड़ा हुआ है, उन सभी बूथो पर कार्यकर्ता टोली बनाकर निकले और अभियान को गति देने का कार्य करें। 3 दिन में ही इस अभियान को शत प्रतिशत पूर्ण करना है। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमरदीप दीक्षित, जय गंगवार, अतुल दीक्षित, रश्मि दुबे, गोपाल राठौर, रिशिपाल सिसोदिया, अनुराग सिंह, डॉ0 अभिषेक ठाकुर, अश्नील दिवाकर, बबिता पाठक, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ली बैठक
