फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस पर जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश द्विवेदी ने कारगिल युद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम का सैनिकों ने परिचय दिया, जिसके तहत विजय दिवस पर उन्हें शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा 6 जून 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चलने वाले कारगिल युद्ध ने पूरी दुनिया को भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन दिखाया यह एकमात्र युद्ध ही नहीं बल्कि आत्मरक्षा के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम था, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के द्वारा की गई घुसपैठ को माकूल जवाब देने का कार्य किया गया। यह युद्ध दुनिया के सबसे कठिनतम युद्धों में रहा जहां भारत ने कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कारगिल युद्ध देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था, जब पाकिस्तान द्वारा भारत में घुसपैठ की जाती है तो भारतीय सैनिकों द्वारा उनकी इस हिमाकत का माकूल जवाब दिया जाता है, भारत ने इस कारगिल युद्ध में 527 सैनिकों को खोया। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कारगिल के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाने का कार्य किया। भारत के सैनिकों के इस संघर्ष को ऑपरेशन विजय के रूप में जाना जाता है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह राठौड़ ने संबोधित किया। संचालन ङीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, अभिषेक बाथम, सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना मौजूद रही। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक रामकरण सिंह चौहान, आरपी परिहर, आरपी अग्निहोत्री, मुनेश्वर सिंह, शहीद हवलदार रामशरण सिंह राठौर की पत्नी निर्मला देवी, शहीद अशोक कुमार की पत्नी हेमलता, शहीद नायक राकेश चंद्र की पत्नी मिथलेश, सूबेदार सुखपाल सिंह राठौड़, कौशलेंद्र सिंह राठौड़, धनेश मिश्रा, चंद्रशेखर दीक्षित, गंगाराम, सावरेन सिंह राठौड़ आदि को सम्मानित किया गया।
कारगिल दिवस पर भाजपा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
