फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरु पूर्णिमा के पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जनपद में संत समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मंडलों में स्थापित प्रसिद्ध मठ और मंदिरों में संतों एवं पुजारियों का अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज में स्थित राम जानकी मंदिर में पुजारियों का सम्मान किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा पर्व का बहुत महत्व है। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत जनपद के सभी मंडलों में स्थापित प्रसिद्ध मंदिरों की देखरेख करने पुजारी एवं महतं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। भारतीय संस्कृति में गुरु और महंत को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। वेदों और पुराणो को जीवंत रखने के लिए महंत का बहुत योगदान होता है। जिलाध्यक्ष ने बताया खुदागंज में स्थित सिद्ध गुफा में स्थापित हनुमान मंदिर के पुजारी रतिराम दास महाराज कथा वाचक राजू बमबम चतुर्वेदी, काव्य रामायणी राजन अवस्थी, पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंकज, गोपाल पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ मंडल में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डीएस राठौर, रूपेश गुप्ता, रमला राठौर, ममता सक्सेना, विटाना चौहान, रेखा सोमवंशी, अनिल प्रताप सिंह राठौर, मुकेश राठौर के साथ धर्म गुरुओं एवं पुजारी का सम्मान किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत ईश्वर दास महाराज एवं गुरुदेव मौनी महाराज का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया।
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने संत समाज का किया सम्मान
