भाजपा जनता का भटका रही ध्यान, धरातल पर कुछ नहीं- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

 2027  में जनता करेगी हिसाब, पीडीए की बनेगी सरकार
बाबा साहेब के मन पर चर्चा अब घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चा
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर विधानसभा में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर पीडीए जन जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुटी। चौपाल को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। धरातल पर कुछ भी दिखायी नहीं पड़ रहा है। आने वाले २०२७ के विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी और पीडीए को सत्ता में लाने का काम करेगी। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने पगड़ी, तलवार व राम दरबार भेंट किया।बुधवार को अमृतपुर विधानसभा के ग्राम कन्हऊ याकूबपुर, उखरा, सिरौली, बराकेशव, नीबकरोली, पमरखिरिया, संकिसा बसंतपुर, दहेलिया आदि में पीडीए जन जागरुकता चौपाल लगायी गयीं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उखरा, सिरौली, बराकेशव में जन जागरुकता चौपालों को संबोधित करते हुए डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब के मन पर चर्चा अब घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चा। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने प्रभुत्वादियों और उनके संगी साथियों के लिए बाबा साहब सदैव से एक ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिन्होंने संविधान बनाकर शोषण, आत्मिक, नकारात्मक प्रभुत्वादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए प्रभुत्वादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं। प्रभुत्वादियों और उनके संगी साथियों ने कभी भी बाबा साहब से सबकी बराबरी के सिद्धांत को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि ऐसा करने से समाज एक समान भूमि पर बैठा दिखता था, जबकि प्रभुत्वादियों और उनके संगी साथी चाहते थे कि उन जैसे जो सामंती लोग सदियों से सत्ता और धन पर कब्जा करके सदैव ऊपर रहे हैं और पीडीए समाज के लोग सामाजिक सोपान पर हमेशा नीचे ही रहे हैं बाबा साहब ने इस व्यवस्था को तोडऩे के लिए शुरू से आवाज ही नहीं उठाई, बल्कि जब देश आजाद हुआ तो संविधान बनाकर उत्पीडि़त समाज की रक्षा का कवच के रूप में दिया। डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। उन्होंने घोषणा की है कि सपा का लक्ष्य 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाना है। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की विचार धाराओं तथा अखिलेश यादव, डॉक्टर लोहिया तथा जनेश्वर मिश्र, नेताजी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पदचिंहों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव सुरेंद्र सिंह गौर, शमशाबाद के पूर्व चेयरमैन नदीम अहमद फारुकी, भोला यादव, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, अरविन्द कश्यप, अरविन्द यादव उर्फ चुन्नू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रोहिताश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रामपाल सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, राजीव यादव प्रधान, मनोज यादव पूर्व प्रधान, अजय राज यादव पूर्व प्रधान, रिंकू यादव प्रधान, बरम सिंह यादव, साजिद अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अब्दुल मुफीद, अश्वनी यादव, आशीष शर्मा, अजीत यादव, शिवशंकर शर्मा, युसुफ मंसूरी, रवी यादव, नरेंद्र यादव, आशीष यादव, राजेश यादव प्रधान उखरा, हरिनंदन सिंह फौजी, रामवरन यादव, संजीव यादव, धीरज मिश्रा, जोगेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, पंकज यादव, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *