मुफ्त में राशन देकर लोगों को कामचोर बना रही भाजपा: डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार चलाए जा रहे पीडीए पखवाड़ा के तहत सपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य के पक्ष में डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने बैठक कर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की तथा सपा की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप मौजूद रहे।
इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के प्रभारी पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें यह खुशी हो रही है कि इतना खराब मौसम होने के बावजूद भी आप लोगों ने जो अपना समय दिया, उसके लिए मैं आप लोगों का शुक्रगुजार हूँ।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को भटकाने का काम कर रही है, न कि उन्हें रोजगार देने का काम कर रही है। वह सिर्फ वोट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई योजनायें चलायीं जैसे युवाओं को लेपटॉप देना, 100 डायल, बेरोजगार भत्ता देना, नौकरी देना, उन्हें शिक्षा के लिए अच्छा माहौल देना आदि। वहीं भाजपा एक जादूगर की तरह डमरु बजाकर लोगों को नचा रही है। भीख में राशन देकर जनता को कामचोर बनाया जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती है कि युवा पढ़ लिखकर नौकरी करे या व्यापार करे, जबकि सपा सरकार में युवाओं की शिक्षा पर काफी जोर दिया गया। बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा तथा उन्हें साइकिल आदि मुहैया करायी गयी। इसलिए आप लोग किसी के बहकावे में न आयें। फैसला आपके हाथ में है। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की पार्टी है। पूंजीपतियों का वह ध्यान रखती है। जबकि हमारी सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता था। चाहे वह व्यापारी हो, किसान हो, सभी खुश थे। इसलिए हमारे छोटे भाई डॉ0 नबल किशोर आपके बीच आये हैं।

इनको एक बार जिता दो, उसके बाद जिले में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, सुरेंद्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, शशांक मिश्रा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डॉ0 नवरंग यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, प्रधान अमित यादव, गौरव, राजारामपुर मेई के प्रधान विक्कू यादव, अनुराग यादव, पुष्पेंद्र यादव, सीटू, अभिषेक शाक्य, शिवम यादव, प्रधान अजमेर खान, सभासद राहुल यादव, अश्वनी यादवहरनंदन सिंह फौजी, रामशरण कठेरिया, अजीत यादव प्रधान बराकेशव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *