भाजपा नेता ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, वीडियो में कैद

विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की दी धमकी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भाजपा नेता ने चौकी इंचार्ज पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने व अभियुक्तों से मिलकर मुकदमा करा दिया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक से की लिखित शिकायत में दर्शाया कि मेरे मिलने वाले रवि पाल निवासी मसेनी जानकीपुर मैनपुरी जिनके इटावा-बरेली हाईवे पर डम्फर चलते है। डम्फर एसपीजीआर कालेज के पास खड़े थे। २० अगस्त को वहीं रहने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी नितिन यादव, अरिविजय यादव आये और रवि पाल से डम्फर हटाने की बात कहने लगे। जब रवि ने मना कर दिया तो उसके साथ वहीं मारपीट की। रवि जब आईटीआई चौकी शिकायत करने गया तो वहां पहले से मौजूद उपरोक्त आरोपीगण दरोगा से बातचीत कर रहे थे। आईटीआई चौकी इंचार्ज ने रवि का प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया और समझौते का दबाव बनाने लगे। जब रवि चौकी पर गया और समझौता करने से मना किया तो आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत यादव द्वारा अपने सजातीय अपराधियों को बचाने के उद्देश्य से पीडि़त से ५ हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। जिसका वीडियो मेरे पास है। जब रिश्वत देने से मना कर दिया और भ्रष्टाचार का विरोध किया। चौकी इंचार्ज ने धमकी दी कि समझौता नहीं करोंगे तो फर्जी मुकदमे में जेल भेज देंगे या फिर गुंडों से गोली मरवा दूंगा। भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार व अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले दरोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *