बलिया: 70 साल के बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अश्लील हरकतें नजर आ रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी ने साफ कर दिया है कि कथित अश्लील वीडियो उनकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वहीं इसी मामले में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वीडियो में उन्हें एक विवाह समारोह में महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है, जिसके बाद बीजेपी ने त्वरित कार्रवाई की। बलिया जिले में रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसमें बब्बन सिंह कथित तौर पर एक विवाह समारोह में एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहे हैं।
देखे वीडियो
मेरी छवि खराब करने की साजिश: बब्बन सिंह
बब्बन सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है, साथ ही इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ये मेरी छवि खराब करने के लिए साजिश रची गई है। मैं बिहार में एक बारात में गया था। वहां बीजेपी से विधायक केतकी सिंह के पति के साथ कुछ लोग भी वहां मौजूद थे। ये ही हमारी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये फर्जी वीडियो है, जिसे मेरी छवि खराब करने के लिए बनाया गया है। मेरी उम्र 70 साल ह, हम ऐसा काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ये पूरा खेल रचा जा रहा है। मैंने डांस गर्ल को पैसे दिये थे, लेकिन?
वीडियो में वह कर क्या रहे हैं……..
सोशल मीडिया पर वायरल हो हे वीडियो में एक महिला कथित तौर पर बब्बन सिंह रघुवंशी लिपटती हुई नजर आ रही है। डांस करते-करते उनकी गोद में भी वह बैठ जाती है। इस दौरान वह उसे गलत अलग-अलग जगह पर गलत तरीके से छूते हुए और फिर चूमते भी हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें देख भी रहे होते हैं, लेकिन नेताजी को किसी की कोई परवाह नहीं थी। किसी ने पूरे वाक्य का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो ने सियासी हलकों में हडक़ंप मचा दिया। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने निष्कासन पत्र जारी कर कहा कि बब्बन सिंह के इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
