Headlines

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस पर भाजपा नेता कार से उतरकर महिला से बनाये यौन संबंध, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में भानपुरा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर धाकड़ व महिला सडक़ पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। जिसका वीडियो हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।
वहीं इसी मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ और उनकी महिला साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक अश्लीलता), 285 (जिससे जान-माल को खतरा हो) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं आरोपी भाजपा नेता फरार हो गया। परिवहन विभाग की जांच में पुष्टि हुई है कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाली सफेद कार मनोहर लाल धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। उनकी पत्नी सोहन बाई बानी जिला पंचायत सदस्य हैं। आरोपी मनोहर लाल धाकड़ के राजनीतिक संबंध उजागर होते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनोहरलाल धाकड़ बीजेपी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। उनकी पत्नी जरूर जिला पंचायत सदस्य हैं लेकिन पार्टी से उनका सीधा कोई संबंध नहीं है। धाकड़ महासभा युवा संघ ने उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त कर दिया है। वो इसके राष्ट्रीय मंत्री के पद पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *