भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष व ग्राम प्रधान को भेंट किया श्रीराम दरबार की मूर्ति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा नेता सुरेश राजपूत ने अमृतपुर थानाध्यक्ष व अमृतपुर ग्राम प्रधान को भगवान श्रीराम दरबार की मूर्ति भेंट की। भाजपा नेता सुरेश राजपूत ने थाना अमृतपुर पहुंचकर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी को हनुमान की मूर्ति व अमृतपुर ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी को श्रीराम दरबार की मूर्ति भेंट की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क मेरा बहुत पुराना है, इसलिए आना-जाना बना रहे। साथ ही उन्होंने थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *