
फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज। दारोगा से अभद्रता करने के मामले में नामजद सहित सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार करनें में पुलिस की कई टीमें जाँच पड़ताल में जुटी| एसपी विकास कुमार की सख्ती के चलते सोमवार सुबह दो नामजद आरोपी मनु व छतरी नें थानें में सरेंडर कर दिया है| जबकि मुख्य आरोपी खनन माफिया सहित दो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है| आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह के साथ अभद्रता करनें के मामले में पुलिस नें खनन माफिया आशीष प्रताप सिंह उर्फ सचिन ठाकुर पुत्र ग्रीश चन्द्र पर 25 हजार व अमित ठाकुर पुत्र रघुपाल सिंह, मनु चतुर्वेदी पुत्र विमल व अंशुल मिश्रा उर्फ छतरी पुत्र रुपेश पर 15-15 हजार रूपये ईनाम घोषित कर दिया था | मुकदमें में चार नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी| पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी में लगी थी लेकिन उनकी गिरफ्तारी नही कर सकी| लेकिन पुलिस का दबाब लगातार आरोपियों पर बढ़ रहा था। सोमवार को सुबह आरोपी मनु चतुर्वेदी पुत्र विमल निवासी नेकपुर चौरासी व अंशुल मिश्रा उर्फ छतरी पुत्र रुपेश निवासी विजाधरपुर फतेहगढ़ नें थाना कादरी गेट में सरेंडर कर दिया|
