
पांचाल घाट पर किया भंडारा, जिले में कई कार्यक्रमों किया प्रतिभाग
युवाओं में विकास राजपूत का बढ़ रहा है के्रज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। उपरोक्त कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा भव्यता के साथ संपन्न किया गया। इसी उपलक्ष्य में भाजपा नेता विकास राजपूत ने एक सैकड़ा से अधिक संतों को सम्मानित किया। साथ ही उनके हर सुख में हमेशा तत्पर रहने का वायदा भी किया।
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार विकास राजपूत आम जनता के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। सोमवार को पांचाल घाट मेला श्रीराम नगरिया पहुंचे विकास राजपूत ने बच्चों बाबा सहित कई संतों से आशीर्वाद लिया। 100 से अधिक संतो का सम्मान किया।

साथ ही एक दर्जन से अधिक संतों को भगवा शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद विकास राजपूत ने खुदागंज व ग्राम रजीपुर में आयोजित राम मंदिर से जुड़े हुए कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास राजपूत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि 500 वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इन 500 वर्षों के बीच सैकड़ों लोगों ने भगवान राम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन सभी को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि रामराज्य तभी आयेगा,जब हम प्रभु श्रीराम के बताये रास्ते पर चलें और अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करें।
