भाजपा नेता की गुंडई, असलाहधारी साथियों के साथ गौशाला में घुसकर गौपालकों से की मारपीट

असलाह लहराकर दी जानमाल की धमकी, पिता-पुत्र समेत एक दर्जन के खिलाफ दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा झोआ में रविवार को कार तथा बाइकों पर सवार एक दर्जन असालहधारी लोगों ने गौशाला में घुसने की कोशिश की। आरोप है आरोपियों द्वारा असलाह लहराते हुए गोपालकों से गाली-गलौज कर मारपीट की तथा अभिलेख फाड़ दिये। पीडि़त ने शमशाबाद थाना पुलिस को पिता-पुत्र सहित एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर मंगलीपुर निवासी घनश्याम पुत्र जवाहरलाल ने कार तथा बाइक सवार एक दर्जन आरोपियों में भाजपा नेता हेमचंद पुत्र कुंभकरण, अतुल कुमार पुत्र हेमचंद, सच्चिदानंद पुत्र लालाराम, सचिन अवस्थी पुत्र उमेश चंद्र अवस्थी निवासीगण थाना अमृतपुर, सूर्यांश उर्फ मुकुल पुत्र आलोक बाजपेई, शेखर अवस्थी पुत्र रामानंद, शिवाकांत अवस्थी पुत्र दयानंद निवासीगण कस्बा व थाना अमृतपुर के अलावा अंकित अवस्थी पुत्र कैलाश चंद्र मोहल्ला रेती नई बस्ती थाना रामचंद्र मिशन जिला शाहजहांपुर, शिवम अवस्थी पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम नगला हूसा थाना अमृतपुर, सुदीप पुत्र लालाराम निवासी दलमीर खां थाना शमशाबाद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा गया है रविवार की दोपहर आरोपी कार और बाइकों से गौशाला पहुंचे। आरोपियों ने पहले गौशाला का गेट खुलवाया। जब गोपालक ने गेट खोला, तो आरोपी जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। गोपालकों के इनकार करने पर सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए नाजायज असलाह लहराकर जमकर मारपीट करने लगे। आरोप है आरोपियों द्वारा गौशाला में घुसकर गौवंशों को खदेड़ा गया। साथ ही आवश्यक दस्तावेज फाड़ दिए गए, तो कुछ दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर के मुताबिक जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में पीडि़त ने शमशाबाद थाना पुलिस को पिता पुत्र सहित एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताते हैं इस घटना को लेकर नगर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहाष। फिलहाल पीडि़त ने सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर गौशाला में जबरन घुसने तथा गौलापकों के इनकार पर असलाहों को नोक पर गाली-गलौज तथा मारपीट एवं गौवंशों को भगाने, आवश्यक दस्तावेज तथा जान से मारने की धमकी को थाना पुलिस ने संज्ञान में लिया तथा पीडि़त पक्ष को कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *