फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जीएसटी की दरों में संशोधन से ग्राहकों को होने वाले फायदे की जानकारी व्यापारियों से ली।
जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी स्लैब में बदलाव करके जनकल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए भारत के निर्माण के लिए हर वर्ग को सुविधा देने का कार्य किया। नवरात्र से जन उपयोगी वस्तुओं की दर काफी घट जाएगी, जीएसटी की दरों में भारी कमी का फैसला देश की जनता के हित में है, सभी वर्गों को ध्यान में रखकर जीएसटी में बदलाव किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घर-घर जाकर सरकार के फैसलों की जानकारी एवं जनता के हितों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जीएसटी की दरों में की गई कटौती से स्पष्ट है की सरकार उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है। देश में बनने वाली वस्तुओं पर भी जीएसटी की दरों को काम करके मजदूर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रोजमर्रा की वस्तुएं स्कूटर एवं मोटरसाइकिल एवं कपड़ों पर भारी छूट दिखाई दे रही है। व्यापारियों से निवेदन किया गया है कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सरकार के निर्णय एवं जीएसटी की दरों में कटौती को प्रदर्शित करने का कार्य करें, ताकि उनके व्यापार को बढ़ाने में अधिक से अधिक सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कई ग्राहकों से बातचीत के दौरान सरकार के निर्णय की जानकारी जनता को है यह एक उत्सव है। जिसमें जनता की मेहनत की कमाई को सरकार ने बचाने का कार्य किया। उन्होंने बताया बाइक शोरूमों व इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के शोरूमों एवं वस्त्र के शोरूमों पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। इस दौरान डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक बाथम, संजय गर्ग, संजय सिंह, अभिषेक बाजपेई, छोटू दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
जीएसटी दर संशोधन पर ग्राहकों व व्यापारियों से भाजपा नेताओं ने ली जानकारियां
