भाजपाइयों ने धूमधाम से निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाकर आतंकिस्तान को कोसा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को शमशाबाद थाना चौराहे से सैकड़ों भाजपाइयों की उपस्थिति में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा यात्रा को निकाला गया। इस भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने वाले भाजपाइयों ने नगर भ्रमण करते हुए भारत माता की जय के गगन भेदी जयकारे लगाए। इसके साथ ही पुलवामा अटैक जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों को खासकर हिंदुओं की जाति पूछकर मौत के घाट उतार दिया था यहां आतंकवादियों की इस कायराना हरकत को लेकर देश बदले की भावनाओं की आग में जल रहा था। देश के प्रधानमंत्री ने जन भावनाओं को समझते हुए पाकिस्तान को सबूतों के साथ दोषी ठहराया तथा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करते हुए बता दिया पाकिस्तान हिंदुस्तान के आगे कहीं भी नहीं ठहरता। इस उपलक्ष्य में जगह-जगह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन जो आज भी जारी है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर अपने गुस्से का इजहार किया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाकर आतंकिस्तान के खिलाफ भड़ास निकाली। नगर की प्रमुख सडक़ों, गलियों से निकलने के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय शमशाबाद ब्लॉक रोड पर समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता के अलावा राम लखन राजपूत, सुनील रावत, महेंद्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत उर्फ जीतू भैया, रामकिशोर राजपूत, योगराज, आयुष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *