Headlines

भाजपाइयों ने धूमधाम से निकालीं भारत शौर्य तिरंगा यात्रायें

भाजपाइयों ने भारत माता की जय के लगाए गगनभेदी नारे
कमालगंज/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयों की उपस्थिति में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने वाले भाजपाइयों ने नगर भ्रमण करते हुए भारत माता की जय के गगन भेदी जयकारे लगाए। इसके साथ ही पुलवामा अटैक जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों को खासकर हिंदुओं की जाति पूछकर मौत के घाट उतार दिया था आतंकवादियों की इस कायराना हरकत को लेकर देश बदले की भावनाओं की आग में जल रहा था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जन भावनाओं को समझते हुए पाकिस्तान को सबूतों के साथ दोषी ठहराया तथा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए बता दिया पाकिस्तान हिंदुस्तान के आगे कहीं भी नहीं ठहरता। इस उपलक्ष में जगह-जगह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन जो आज भी जारी है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग प्रतिभाग कर अपने गुस्से का इजहार रहे हैं। इसी के तहत आज गुरुवार को नगर के कमालगंज तपस्वी वाले बाग से होते हुए मुख्य मार्ग कमालगंज बड़े हनुमान मंदिर तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नगर की प्रमुख सडक़ से निकलने के बाद बड़े हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राजपूत, अनिल वर्मा, विशाल शर्मा, पंकज राजपूत, गोपाल पालीवाल, हिना दुबे, शिवकुमार गोयल, संजय कमल, दिलीप श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा समर्थक मौजूद रहे। वहीं जहानगंज मंडल में सिन्दूर आपरेशन के बाद सैनिकों का उत्साहवर्धन करने को भारत शौर्य यात्रा रामाधार कोल्ड स्टोर से शिव मन्दिर तक जिला मंत्री गुरूचरन आजाद के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में मन्डल अध्यक्ष अनुज कटियार, पूर्व मन्डल अध्यक्ष अरविन्द कटियार, स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्रीय संयोजक शैलेन्द्र राजपूत, प्रधान मिमल यादव, मंडल महामंत्री प्रभाकर राठौर, सांसद प्रतिनिध रजनेश राजपूत, अंकुर गुप्ता, रोहित शंखवार, कं़चन श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत नरेन्द्र राजपूत, पदम सिंह, अरविन्द पाल आदि उपस्थित रहे
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को फतेहगढ़ मंडल में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा भोलेपुर हनुमान मंदिर से अंबेडकर चौराहा तक निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व निकल गई। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर डीएस राठौर, सैनिक बृजपाल, पूर्व कप्तान अवधेश चौहान, मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, बिटाना चौहान, संजीव राठौड़, सुनील गुप्ता, अमन गुप्ता, सुमित कटियार, विमल कटियार, बबीता पाठक, अभिषेक बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *