
नितीश कुमार के बयान से महिलाएं शर्मसार हुईं-बबीता पाठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर दिए गए मर्यादित बयान पर विरोध दर्ज किया एवं शहर के पक्कापुल तिराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए।विरोध प्रदर्शन के उपरांत भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। व्यक्ति अगर देश की आधी आबादी को लेकर अब मर्यादित बयान बाजी कर रहे हैं तो यह निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी उनकी इस बयान बाजी का विरोध करती है। उन्होंने पूरे देश की महिलाओं को अपमानित करने का कार्य किया। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं, दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके उनको समाज में नीचा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। नीतीश कुमार को अपने इस बयान को लेकर तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे ने कहा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान देश को शर्मसार कर देने वाला है। नए भारत में लड़कियां लडक़ों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई हैं। हर क्षेत्र में लड़कियां और महिलाएं नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान से देश भर की महिलाएं आहत हुई हैं। इस अवसर पर नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, रामकिशन दीक्षित, संजीव वर्मा, पूर्व सभासद आदेश गुप्ता, असलम कुरैशी, राजवती बाथम, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, बबलू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
