बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार का महिलाओं को लेकर विवादित बयान, लोकतंत्र के मंदिर में कुकुर ले जाना ठीक नहीं

पटना: बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने मंगलवार को महिलाओं को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने आए बीजेपी विधायक से जब उनके बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर अडिग हूं। जिसके बाद बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जो महिला कुकुर लेकर सदन में जाती है, उसको ही लेकर हमने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कुत्ता को सदन में लेकर जाना कहीं से भी उचित नहीं है। इस बयान से किसी और को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि लोकतंत्र के मंदिर में कुकुर लेकर जाना कहीं से लाजमी नहीं है, सही नहीं है। जो कुकुर लेकर जा रहे हैं और सदन के माननीय सदस्यों को उसी समतुल्य बता रहे हैं, उनके ऊपर मैंने टिपप्णी की थी, मेरा बयान सिर्फ कांग्रेस की सांसद जो कुत्ता लेकर सदन पहुंचीं थीं, उनके लिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *