फर्रुखाबाद/कासगंज, समृद्धि न्यूज। महिला को ससुर व देवर द्वारा पीटने का एक 29 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि रीना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह ने अपने ससुराल वालों पर जानलेवा हमले और धमकी देने का आरोप लगाया है। रीना सिंह के अनुसार, उनके ससुर और देवर ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में दर्ज शिकायत में उन्होंने गाली-.गलौज और वीडियो बनाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह, राजेश, और गिरीश के खिलाफ एफआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरा नहाते हुए वीडियो बनाया
पीडि़ता के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे वह घर में नहा रही थीं। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और दो देवर राजेश और गिरीश ऊपर जाली से उसका वीडियो बना रहे थे। देखने पर जब उन्होंने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। ससुर ने लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की धमकी दी। राइफल के बट से उन पर प्रहार कर दिया। वह जान बचाकर भागीं तो देवर राजेश ने चाकू और गिरीश ने सरिया से हमला कर दिया। इससे उन्हें काफी चोटें आईं। रीना ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसमें कहा है कि उनपर हमले के बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत की बहन ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस मामले में सहावर थाना प्रभारी (एसएचओ) चमन गोस्वामी ने जानकारी दी कि मिली शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह, राजेश और गिरीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच अभी जारी है,् दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
