भाजपाइयों ने चलाया मंदिरों में स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर जनपद के सभी मण्डलों में स्वच्छता अभियान मंदिर प्रांगणों में चलाया गया। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के तहत स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह भर चलेगा। जिसके तहत देवस्थलों की सफाई करायी जा रही है।
स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर में नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।
रुपेश गुप्ता ने बताया 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर संगठन द्वारा सप्ताह भर सभी मंदिरों में स्वच्छता कार्यक्रम चलने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत सप्ताह भर चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे। जो अपने-अपने क्षेत्र में स्थित तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे। देश को 500 वर्षों के लंबे समय के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने का अवसर मिल रहा है। प्रभु श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक है। सभी जगह हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन द्वारा सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, विकास पांडे, शिवांग रस्तोगी, राकेश बाथम, संजीव गुप्ता, अमित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंपिल के प्रसिद्ध रामेश्वर नाथ मंदिर में सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम चलाया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने मंदिर में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया। सांसद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी मंदिरों में यह अभियान चलाया जाएगा। करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े हुए अनेक देवस्थान एवं तीर्थ स्थलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशाल रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ0 बीके गंगवार, सत्यवर्धन सिंह राठौर, लालाराम शाक्य, रश्मि दुबे, नंदराम शाक्य, अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। अमृतपुर विधानसभा के ठाकुरद्वारा मंदिर में विधायक सुशील शाक्य के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया। इस दौरान मनोज मिश्रा, नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *