रेखा गुप्ता के दिल्ली मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने जतायी खुशी

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा, छुड़ाई आतिशबाजी
कायमगंज/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। दिल्ली की विधानसभा शालीमार बाग से नव निर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता व मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर मुँह मीठा कराया और आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया।
नगर पंचायत कंपिल में पूर्व विस्तारक व भाजपा नेता निशांत गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे का मुँह मीठा कराया और आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी जाहिर की। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और रेखा गुप्ता के विधायक दल का नेता व दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी जताई। भाजपा नेता निशांत गुप्ता ने बताया कि भाजपा एक आधारित दल है। जहाँ कार्यकर्ता को ही सर्वोच्च पद पर बैठाया जाता है। इसका प्रमाण पहली बार विधानसभा शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाना है। रेखा गुप्ता छात्र जीवन से राजनीति में आई। और भाजपा की जमीनी कार्यकर्ता के रूप में वर्षो से समर्पण भाव से कार्य किया। वह संगठन के कार्य करते हुए दिल्ली प्रदेश के मुखिया के दायित्व तक पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे को मजबूती आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री देकर राज्य की करोड़ महिलाओं समेत भारत की आधी आबादी को साधने पर जोर दिया है और महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। इस दौरान डॉ0 अभय सिंह राणा, लालाराम शाक्य, नंदराम शाक्य, स्वदेश राजपूत, विवेक शुक्ला, अरविंद प्रताप सिंह, बालकराम जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह, बबलू शुक्ला, अभिषेक पांडेय, राजेश राय कठेरिया, आलोक राजपूत, शहाना शाह, राजेंद्र प्रजापति, दीपक तिवारी, आदेश वर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।
वैश्य समाज ने मोदी का जताया आभार
कायमगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का वैश्य समाज ने आभार जताया है। उन्होंने रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर वैश्य वोटर में मजबूत पकड़ बना दी है। देश का वैश्य समाज भाजपा का कोर वोटर माना जाता रहा है। देश के इक्कीस राज्यों में भाजपा की सरकारें है, लेकिन दिल्ली में पहली महिला वैश्य मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाकर वैश्य समाज को सम्मान देने का काम किया गया है। कायमगंज व कम्पिल समेत क्षेत्र के वैश्य समाज के लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान संतोष गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, लखन गुप्ता, आकाश गुप्ता, राज गुप्ता, अमन गुप्ता, राहुल गुप्ता, विकेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, आयुष गुप्ता, संजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, कैलाश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, अंशुल गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, सचिन गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, रोहित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *