भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज को जूतों से मारने की दी धमकी, वीडियो वायरल

खनन करने का मामला, कहा सरकार हमारी है
क्षेत्राधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने की कही बात

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खनन करने जा रहे भाजपा नेता से कागज मांगने पर चौकी इंचार्ज को जूतों से मारने आदि अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने वालों में से किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। चर्चा में आने पर भाजपा नेता की बोलती बंद हो गई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खनन माफिया सचिन ठाकुर अपने कई साथियों के साथ कार से पंहुचा और आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह को उसने व उसके गुर्गों नें घेरकर जमकर गाली-गलौज करते हुए कहा कि पहले वाली सरकार नहीं है यह भाजपा सरकार है सब भूल जाओंगे, तुम्हारा भूत भगा देंगे। जूतों से मारेंगे और बिल्ले गुसेड़ देंगे जैसी कई धमकियां दी। इस दौरान मौके पर काफी लोग इक_े हो गये। जिसमें से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में पीछे डम्फर भी खड़े नजर आ रहे है। वीडियो में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष व उनके समर्थक आदि लोग दिखायी दे रहे है। आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि खनन माफिया सचिन ठाकुर अपने साथियों के साथ आये और मुझसे अभद्रता करने लगे। जबकि मैने उनसे खनन से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। इसी बात पर वह आग बबूला हो गया और कागज नहीं दिखाये।
इस संदर्भ में समृद्धि न्यूज को क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कानून हाथ में लेने की किसी को छूट नहीं है। चाहें वह फिर कोई हो, चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता करने का वीडियो वायरल हुआ है वह उनके संज्ञान में है, दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *