फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाज पा सरकार ने पूरे 10 वर्ष पूर्ण किए हैं। इन 10 वर्षों में सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि वह 2047 तक भारत को विकसित बनाने का कार्य करेंगे, चुकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता जल्द ही लगने वाली है। हर चुनाव की भांति इस चुनाव में भी भाजपा अपने घोषणा पत्र को जनता

के सुझावों के आधार पर तैयार करेगी, इसके लिए जिले में ऑनलाइन एवं मिस कॉल के माध्यम से अपने सुझाव सीधे केंद्रीय स्तर पर पहुंचने का कार्य किया जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी की भी गारंटी इसके लिए सरकार ने हर स्तर पर गरीब का कल्याण किया है। देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र को तैयार करने का निर्णय लिया है। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, पीयूष त्रिपाठी, डॉ0 प्रभात अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
