भाजयुमो ने नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल गांधी का फूंका पुतला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड के मामले में कांगे्रस नेता राहुल गांधी को आरोपी बनाये जाने पर उनका पुतला फूंका। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत प्रभारी के रुप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक जोशी ने भाग लिया। संयोजक भाजयुमो के जिला मंत्री विक्रांत तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद के सातों ब्लाकों के 18  मण्डल के अध्यक्ष के रुप में राजीव मिश्रा ने अध्यक्षता की। साथ ही नेशनल हेराल्ड के मामले में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। साथ ही प्ले कार्ड लेकर युवा मोर्चा ने आवास विकास तिराहे, फतेहगढ़ चौराहा, लालगेट तिराहा आदि स्थानों पर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला मंत्री अंकित गुप्ता, हिमांशु खटिक, रानू दीक्षित, प्रतीक दुबे, सिद्धांत सिंह, रोहित शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, सत्यम कटियार, पवन मिश्रा, मयंक गुप्ता, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *