फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शोभा बहन का जन्म दिवस व पूनम बहन का प्रभु समर्पण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। संदीप राठौर, संजय गर्ग, सुरेंद्र पांडे ने शोभा दीदी के 60वां जन्म दिवस पर बधाई दी और कहा कि इस संगम युग में दीदी बनी रहे और उनके भविष्य अनुग्रह प्रेम व स्वास्थ्य की कामना की। शोभा बहन ने आये हुए सभी का शब्दों से स्वागत किया और केक काटकर आशीष वचन दिये। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता कितने धन्य के थे, जिन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया और एक नई दिशा की ओर प्रेरित किया और मुझे अपने निर्णय लेने के लिए पूरी आजादी दे दी। मैं एक आत्मविश्वासी ब्रह्मकुमारी के रूप में खड़ी हूं और मैं जो चाहे वह हासिल कर सकती हूं और अपने बारे में सोच समझकर निर्णय ले सकती हूं। साथ ही पूनम बहन ने 17 जून 2019 में परमात्मा शिव को अपना वर चुनकर किया था जीवन का दिव्य समर्पण उसी दिन का यादगार रूप प्रभु समर्पण दिवस के रूप में आज मना रहे हैं। शोभा बहन ने कहा कि पूनम बहन ने परमात्मा को अपना जीवन समर्पित किया। ईश्वर के प्रति समर्पित भाव ही सेवा का सच्चा साधन है, समर्पण आत्मा को शक्तिशाली बनाता है, वास्तव में शिव पार्वती विवाह है पार्वती आत्मा का सूचक है जिसने शिव का वर्णन किया। ईश्वरीय मार्ग पर समर्पित होना भाग्य की निशानी है। साथ ही बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
बीके शोभा बहन का जन्मदिवस व पूनम बहन का मनाया गया समर्पण दिवस
