भाकियू ने लेखपाल व राजस्व कर्मियों पर व्यक्तिगत रंजिश के चलते मकान गिराने का लगाया आरोप

कार्यवाही न होने पर आंदोलन की दी धमकी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दर्शाया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मुडग़ॉव में गरीब व विकलांग काश्तकार मदन सिंह व कुलदीप पुत्रगण रामबाबू सिंह का मकान लेखपाल व राजस्व कर्मियों ने व्यक्तिग रंजिश के चलते अवैध तरीके से कार्यवाही कर घर से बेदखल कर दिया। जबकि गांव में २०० लोगों के मकान ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन (तालाब, खलिहान आदि की जमीन)पर बने है। जिसे तत्काल रोका जाये। अन्यथा भाकियू अराजनैतिक गुट रोडो पर आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रभाकान्त मिश्रा, अरविन्द शाक्य, सत्यराम राजपूत, संजय कुमार, लक्ष्मीशंकर जोशी, साहब सिंह, पीडि़त मदन व कुलदीप, बिन्दकिशोर, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *