भाकियू का प्रतिनिधि मण्डल मिला एसपी से, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन

किसानों के मुकदमे वापस लिये जायेगें: विजेन्द्र सिंह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री विजेन्द्र सिंह यादव ने नेकपुर स्थित प्रवक्ता अजय कटियार के निवास पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि राजेपुर व नवाबगंज के प्रकरणों को लेकर अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्टे्रट, पुलिस अधीक्षक से प्रतिनिधि मण्डल मिला। उन्होंने पूर्ण रुप से आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। उनके आश्वासन के बाद नेकपुर स्थित अजय कटियार के निवास पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री विजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि बीते सप्ताह भाकियू के कार्यकर्ता ब्लाक राजेपुर के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी रामनारायण पांडे की जमीन पर आरआरसी सेंटर कूड़ादान बनाने का काम शुरु हुआ था। जिस पर तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल एवं प्रधानपति ने काम शुरु करवाया था। रामनारायण पांडे द्वारा कीटनाशक पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें लोहिया से गंभीर हालत में रेफर किया गया। उनकी पत्नी नीता पांडे ने एसडीएम, तहसीलदार व प्रधानपति पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। किसान यूनियन के प्रवक्ता अजय कटियार सहित लोगों ने पहुंचकर मुकदमा लिखवाना चाहां। ३० घंटे बाद मुकदमा लिखा गया। पुलिस की ओर से भी आचार संहिता व लेखपाल की ओर से व प्रधानपति की ओर से तीन मुकदमे लिखे गये थे। जिसका किसान यूनियन ने विरोध किया था। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। आश्वासन मिला कि जल्द ही निष्पक्ष जांच होगी। वहीं उन्होंने दूसरे गुट के बारे में कहा कि भाजपा द्वारा बनाया गया यह गुट है। असली किसान हितों की बात करने वाला टिकैट गुट है। जिन्होंने बार्डर पर १३ महीने धरना देकर प्रधानमंत्री को भी झुका दिया, यह वही किसान हंै। मेरे कार्यकर्ता को निर्दाेष सताया गया तो किसान यूनियन चुपचाप नहीं बैठेगी। चाहें कितने भी मुकदमे लिखवा दिये जाये, हम निपटने के लिए तैयार है। कार्यकर्ता स्वतंत्र है फिर भी लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जायेगा। हमारा हमेशा सरकार से विरोध रहा है। जो सरकार आती है किसान यूनियन के हक की बात नहीं मानती तो उसका विरोध किया जाता है। इस मौके पर मण्डलीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, तिलक सिंह राजपूत, समीम सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, प्रवक्ता अजय कटियार, रुपेन्द्र शाक्य, दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार फौजी, जबर सिंह यादव, प्रमोद यादव, लज्जाराम, मोहित यादव, अनुज यादव, मुकेश शर्मा, पुजारी कटियार, कुलदीप दीक्षित, सोनू सिंह, कृष्ण गोपाल, रुपेश शाक्य आदि किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *