शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैनिक द्वारा समस्याओं को लेकर शमशाबाद थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।
गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत के नेतृत्व में कार्यालय गंगा रोड शमशाबाद में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निस्तारण की मांग की गई। सीएचसी शमशाबाद में वर्तमान में एक फार्मासिस्ट के सहारे सेवाएं जारी है। जिलाध्यक्ष ने चार फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा सभी फार्मासिस्टों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाया जाए। जिससे आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराई जाये। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शमशाबाद से सिकंदरपुर तक रोड मार्ग बनाया जा रहा, सडक़ के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे भविष्य में सडक़ों के टूटने का खतरा बना हुआ है। सडक़ निर्माण में दोनों तरफ नालियां बनवाये जाने की मांग। आवारा गोवंशों का भी मुद्दा उठाया गया। आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में छुड़वाये जाने की मांग की। मंडी समिति से जो रोड सिकंदरपुर तक बन रही है उसे नीबलपुर होते हुए सुल्तानपुर गोदाम नगला चौराहे तक बनवा जाए। जिससे इस क्षेत्र के भी लोगों को लाभ मिल सकें। जिलाधिकारी सम्बोधित ६ सूत्रीय ज्ञापन थानाध्यक्ष शमशाबाद को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत, संजय गंगवार, डॉ0 कैलाश चंद्र यादव, बृजेश कुमार राजपूत, जगदीश चंद्र राजपूत, सलमान अहमद, नरेश चंद्र गंगवार, मीरा देवी, रोशन लाल, रामनिवास, रामवरन आदि मौजूद रहे।
भाकियू ने बैठक कर थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
