समस्याओं को लेकर भाकियू नेताओं ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजबहादुर राजपूत ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष शमशाबाद को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि शमशाबाद में समस्यायें बनी है उनका निराकरण किया जाये। गंगा नदी व रामगंगा नदी में आयी अत्याधिक बाढ़ से किसानों की फसल नष्ट हुई है। सैकड़ों बीघा भूमि पानी में समा गयी है। जिसकी जांच कराकर क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाये। बाल पुष्टाहार का वितरण प्रतिमाह नहीं किया जाता है। ऐसे केंद्रों को समय पर उठान न होने के कारण प्रति महीना वितरण न करके संबंधित अधिकारी, कर्मचारी विक्रय कर रहे है। जिसकी जांच की जाये। किसानों की विरासत कराने के लिए उन्हें चक्कर लगाने पड़ रहे है। लेखपाल हर गुरुवार को ही आते है। ऐसे में किसानों से हजारों रुपये लूटे जा रहे है, इसकी जांच की जाये। आवारा गौवंश किसानों की फसले नष्ट कर रहे है। उन्हें पकडक़र गौशाला भेजा जाये। कोआपरेटिव सोसायटी में किसानों की केवाईसी करने के लिए ५०० रुपये वसूले जा रहे है। विद्युत अघोषित कटौती समाप्त की जाये। ग्रामीणों को पर्याप्त आपूर्ति दी जाये। जिससे बच्चों की पढ़ाई हो सके। इस मौके पर रामवरन यादव, बृजेश राजपूत, संजय गंगवार, रामवीर शाक्य, सलमान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *