भाकियू लोक शक्ति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष दीपू राठौर अपने पदाधिकारियों के साथ ब्लाक परिसर में पहुँचकर एक बैठक कर सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सम्बोधित तहसीलदार विक्रम सिंह को सौंपा। जिसमें कहा कि आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाध कर रहे हैं। पशुओ को गौशाला में भिजवाया जाये। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग काफी चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हंै, लेकिन तब भी प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है। शासनादेश के अनुसार समय सीमा के अन्दर प्रमाण पत्र बनवाए जाएं, फर्रुखावाद से नवाबगंज होते हुए आगरा के लिए रोडवेज बसों का ठहराव किया जाए। इससे नवाबगंज क्षेत्रवासियों को कोई असुविधा नहीं हो, शमशाबाद क्षेत्र के गॉव खुडऩा में जमीन को कब्रिस्तान में दर्ज कराया जाएं, वहां पर मृतकों के शव दफन किये जाते हैं। रायपुर गाँव में पानी की टकी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। जिसमें सडक़ें खोदकर डाल दी गईं। उन सडक़ों की मरम्मत करवाई जावे। जनपद के सभी अंडरपास को सही कराया जाए। ग्राम वखतेरापुर में रूपलाल के खेत का प्रकरण उपजिलाधिकारी कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन उस जगह पर कुछ लोग मकान व नल की बोरिंग करा रहे हैं उन्हें रोका जाए। इस दौरान किसान यूनियन के जिला अध्यक्षा दीपू राठौर, फजिल खां, कायम खां, नजमुददीन, तहसीन, बवली, फाजिल सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *