
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भाकियू मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में किसानों की समस्यायें बढ़ती जा रही हैं। गंगा नदी नगला बसोला भगवानपुर से अमृतपुर गंगा तट तक बांध पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। किसी भी समय नदी का पानी निकटवर्ती गांव में घुसकर जनजीवन अस्त व्यस्त कर सकता है। गंगा नदी में बाढ़ आ जाने के कारण जगह-जगह सड़क व सड़क के किनारे व खेतों में बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनके कारण जनहानि होने की प्रबल आशंका है। जिसका समाधान कराया जाये, जिले में आवारा गायों की समस्या है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी गायों की संख्या दिखाई दे रही है। गोवंशों के हमले से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है, जो मृत हुए हैं उन्हें मुआवजा दिलाया जाए व अतिशीघ्र गोवंशों को गौशाला भिजवाया जाए तथा अमृतपुर के क्षेत्राधिकारी जिला मुख्यालय पर बैठते हैं। जिससे क्षेत्र की जनता मजबूरन फर्रुखाबाद जाकर क्षेत्राधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराती है। क्षेत्राधिकारी कार्यालय अमृतपुर में बनवाया जाए। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण जो फैसलें नष्ट हो गई हैं तत्काल प्रभाव से स्थल निरीक्षण कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए तथा विकासखंड राजेपुर में हरसिंहपुर गहलवार में जो गोदाम बनी है ना ही गोदाम पर खाद बीज आता है जिसके कारण किसानों को भटकना पड़ता है वहीं गन्ने का सरकारी मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, तहसील अध्यक्ष मुकेश वर्मा, संगठन मंत्री अनिल कुमार चौहान, ग्राम पंचायत अध्यक्ष दलवीर सिंह यादव व तहसील उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेश सिंह, वीरेंद्र, सुरजीत सिंह उर्फ कारे, राधेश्याम, गुरुदेव, मुनेंद्र, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अखिलेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
