लेखपाल के खिलाफ भाकियू ने कार्यवाही की उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन बलराज गुट ने लेखपाल के खिलाफ तहसीलदार अमृतपुर को ज्ञापन सांैपा। अमृतपुर क्षेत्र के सवितापुर व नगला दुर्ग के बदोबस्त लेखपाल सुभाष यादव व सावन यादव के द्वारा अवैध रुप से किसानों को प्रताडि़त किया जा रहा है। किसानों से इंतखाब निकलवाने के नाम पर 200 से 300 रुपये लिया जाता है। न देने पर इंतखाब में बंजर व जलमग्न दिखाया जाता है और किसानों द्वारा सर्वे के नाम पर रुपये वसूले जाते है। किसानों की समस्याओं को न सुनना और न निदान करना, न निस्तारण करना और धन उगाही करना तथा परेशान करना लेखपालों की आदत बन गयी है। नगला दुर्ग के लेखपाल द्वारा बैनामा की फाइलों पर दाखिल खारिज सर्वे के लिए फाइल रोक लेते है। गरीब किसानों से कार्यों की बजह से रुपये लेते है। जिससे किसानों का समाजिक जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। ऐसे लेखपालों के खिलाफ कार्यवाही व क्षेत्र बदलने की मांग की गई है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, शादाब खान, रोहित राजपूत, मुकेश, धीरेन्द्र, पंकज कुमार, एनए खान, उज्ज्वलकांत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *