मानकविहीन एनएचएआई-730सी बरेली इटावा मार्ग की जांच की भाकियू ने उठायी मांग

भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 भानु प्रताप सिंह का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। साथ ही जिलाधिकारी से भेंट कर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि एनएचएआई-730सी बरेली इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण निर्माण कार्य हो रहा है। ठेकेदार द्वारा मानक अनुरुप निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। निर्माण के नाम गोलमाल हो रहा है। नाला पूरी तरह टूट चुका है। सरिया नाममात्र की डाली गई है। सडक़ के किनारे इंटरलाकिंग ब्रिक बिछाई जा रही है, जो मानकविहीन ईंट है। ठेकेदार व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों से घटिया निर्माण सामग्री लगायी जा रही है। जिसकी शिकायत की गई। ३८ प्रतिशत कमीशन नीचे से लेकर ऊपर अधिकारियों तक जाता है। शिकायत करों तो ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। ऐसे में जांच कर संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही की जाये। जनपद में एआरटीओ द्वारा ओवरलोडिंग व डग्गामार वाहन चलाये जा रहे है। इटावा, मैनपुरी के नम्बर है। दलालों के माध्यम से पैसा बंधा हुआ है। काली नदी पुल व गंगा जी व रामगंगा पुल है, जो क्षतिग्रस्त है ओवर लोडिंग के कारण। कोलाघाट का पुल पहले ही टूटा हुआ है। ऐसे में कोई हादसा हो सकता है। राम गंगा डबरी का पुल भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। तत्काल रोक लगायी जाये, आदि मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह राजू, नरेन्द्र सोमवंशी, कालीचरण चतुर्वेदी, संजय सोमवंशी, अवधेश सिंह, आशीष यादव, नेत्रपाल सिंह, शिवपाल सिंह, मुन्ना सिंह, जगपाल सिंह राठौड़, लकी, मुन्ना खां, बबलू दीक्षित, अमन सोमवंशी, मुन्नालाल सक्सेना, राजवीर सिंह, गिरीश शाक्य, अंशु सोमवंशी, बरजोर सिंह, अमरेश कुमार शुक्ला, शिशुपाल सिंह राजपूत, छविनाथ सिंह छन्नू, धीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *