फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन बलराज गुट की बैठक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पवन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैइक में विद्युत विभाग की ल्यूमिनो कंपनी बड़े पैमाने पर राज्य सरकार व जनता के रूपयो का चूना लगा रही है। जिसमें कंपनी के द्वारा लगाए गए खम्बों की गुणवत्ता भी खराब है और ग्राउंडिंग भी नहीं की जाती, कंपनी द्वारा लाइन से निकलने वाली पुरानी पंच केविल एवं अन्य सामान को ठेकेदार और कंपनी वाले मिलकर बेच देते हैं, जबकि जो लाइन उतारी जाती है किस जगह डंप की जाती है और कितनी बेंची जाती है बंच केविल के अलावा काफी सामान निकलता है वह कहां जाता है इन्हीं मुद्दों को लेकर भाकियू 12 अगस्त दिन सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपेगा। इस अवसर पर सर्वेश सिंह, एनए खान, अनुराग शाक्य, डा0 प्रदीप सिंह, उज्जवलकांत, पंकज यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
भाकियू ने बैठक में विद्युत खम्बों की गुणवत्ता का उठाया मुद्दा
