
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत अपने किसान साथियों के साथ कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कायमगंज व अमृतपुर के किसानों का शत-प्रतिशत फसल नष्ट हुई है उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाये। बालू खनन के ठेकेदारों द्वारा प्रति ट्राली २ हजार रुपये वसूला जा रहा है। जो कम कराकर एक हजार रुपये ट्राली किया जाये। ग्राम पंचायतों को पिछले तीन वर्षों का आय-व्यय कार्य की सूची सरकारी भवनों पर लगायी जाये तथा पंचायतों में खुली पंचायत बैठक करायी जाये। घरेलू विद्युत लाइन किसानों को शाम को समय से सप्लाई नहीं देते है। मिट्टी का तेल न मिलने के कारण किसानों को भोजन के साथ कीड़े खाने पड़ रहे है। विभिन्न बीमारियां उत्पन्न हो रही है। शाम को विद्युत सप्लाई दी जाये। आवारा गौवंश से किसानों की फसले बचायी जाये। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार विरासत का कार्य १३ दिन के अंदर किया जाये। ग्राम समाज की भूमि दबंगों से मुक्त कराकर गरीबों को दी जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामप्रकाश, नन्हे लाल, अनिल गंगवार, राधेश्याम, जयपाल सिंह, सुरेश कुशवाहा, राममोहन दीक्षित, रुपादेवी, पार्वती, श्याम कुमार पाण्डेय, जगदीश राजपूत, शिवप्रताप चौहान, मोनू, रामबाबू, रामकांति, नरेश गंगवार, रोशन लाल, विजय सिंह, कर्ण सिंह, दयानन्द आदि लो
