भाकियू ने तिरंगा सद्भावना किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाकियू टिकैट गुट ने तिरंगा सद्भावना किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री को समस्याओं को लेकर ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाकियू नेताओं ने मुख्य मार्ग पर टै्रक्टर पर तिरंगा लगाकर मार्च किया। सभी किसान अपने-अपने टै्रक्टर लेजाकर नेकपुर स्थित अजय कटियार के निवास के बाहर पहुंचे। वहां से जुलूस निकालते हुए फतेहगढ़ तक ले गये। रास्ते में नगर क्षेत्राधिकारी ने उन्हें रोका। जिससे काफी गहमा गहमी हुई। जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य ने ब्लाक नवाबगंज से टै्रक्टरों को लाकर रैली में शामिल किया। मण्डल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा व विधि प्रवक्ता अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में टै्रक्टर यात्रा में शामिल हुए। अधिकारियों से नोकझोंक होने के बाद नगर मजिस्टे्रट व सीओ सिटी को प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बल पूर्वक हमें रोंका गया यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। किसानों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। अजय कटियार ने कहा कि देश की 68 फीसदी जनसंख्या गांव से आती है यदि किसानों और मजदूरों को ही तिरंगा यात्रा निकालने से रोका जाएगा तो मैं समझता हूं कि यह जो सरकार आजादी का महोत्सव मानना चाह रही है यह सार्थक सिद्ध नहीं होगा। हम किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले हैं बघार पर 11 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।
ब्लाक शमशाबाद, कायमगंज, कमालगंज एवं राजेपुर ब्लॉक के जमापुर चौराहे पर ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा रोका गया। इस मौके पर अरविंद शाक्य, अजय कटियार, अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अनीस सिंह सोमवंशी, अशोक यादव, मितेश कुमार सिन्हा, योगेंद्र सिंह, पुजारी कटियार, विजय कटियार, विक्रांत सिंह राणा, प्रदीप कुशवाहा, सुग्रीव पाल, राजेश कटियार, सुधीर कटियार, अभिषेक कटियार, संतोष बाथम, विपुल सिंह, राजू बाथम, राजू सोमवंशी आदि उपास्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *