नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में हुए जलभराव को लेकर भाकियू कार्यकर्ता अधिशाषी अधिकारी से मिले और समस्या से अवगत कराया। अधिशाषी अधिकारी ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया।
नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के निवासी संजय कुमार के साथ लगभग एक दर्जन भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और उन्होंने तालाब में हुए जल भराव के बारे में अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करने का भी आश्वासन दिया, लेकिन खास बात यह है कि जब गांव में तालाब बहुत पुराने हैं और उनके पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है तो नगर पंचायत कार्यालय के लोग कहां पानी का निकास बना सकते हैं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जब किसानों की फसलों में पानी लगेगा, तो यही पानी लोगों के खेतों की फसल भरने के काम में उपलब्ध कराया जाएगा। तब जल भराव की समस्या समाप्त होगी। वहीं लोगों ने टूटी पड़ी नालियों की भी समस्या बताई, लेकिन वह नालियां ग्राम पंचायत स्तर से बनी हुई है। जिसको अधिशासी अधिकारी ने अपने बाबू विकास कुमार को बताया कि वह जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए गली और नाली बनवाने के लिए टेंडर कर दें और जैसे ही पैसा आएगा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जलभराव की समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ता ईओ से मिले
