
नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने 10 सूत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर 13 दिसम्बर को जमापुर चौराहे से राजेपुर तक किसान जोड़ों यात्रा निकालकर महापंचायत का आयोजन होगा। इस संबंध में नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सांैपकर महापंचायत कार्यक्रम की जानकारी दी है। १३ दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में महापंचायत के साथ किसान जोड़ों यात्रा निकाली जायेगी और ज्ञापन सौंपा जायेगा। ज्ञापन में गंगा जी के दोनों तरफ पांचाल घाट से लेकर ढाई घाट पुल तक बांध बनवाया जाये और बजट स्वीकृत किया जाये। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी को परिवर्तित किया जाये। गंगा जी को गहरा किया जाये। मुख्यमंत्री के उद्बोधन का ध्यान रखते हुए दोनों एक्सपे्रस-वे को लिंक से जोड़ा जाये। ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से होकर ही निकाला जाये। जनपद की क्षतिग्रस्त सडक़ों को गड्ढा मुक्त किया जाये। राजस्व विभाग में मेड़बंदी की समस्या जटिल बनी हुई है। किसानों को ध्यान में रखकर टीम गठित कर पैमाइश करायी जाये। किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान कर्जदार है। उसका कर्जा माफ किया जाये। जनपद में आलू चिप्स आदि की फैक्ट्री लगायी जाये। देवरामपुर क्रासिंग पर पुल बनवाया जाये आदि मांगों को लेकर महापंचायत की जायेगी।
