पटना के कंकड़बाग में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ब्लैक कमांडो ने घेरी बिल्डिंग

पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के राम लखन पथ में डकैतों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पटना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस की आने की सूचना पर हथियारबंद अपराधी एक मकान में छिप गए। इसके बाद पटना एसएसपी ने कई थानों की पुलिस को वहां भेजा। लेकिन, अपराधी निकलने बाहर निकलने को तैयार नही थे। इसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पटना एसएसपी ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो को बुलाया। इधर, कई थानों को पुलिस को देखकर इलाके में हड़कंप मच गयाा। पुलिसकर्मी लगातार अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रहे थे। कुछ देर बाद दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो या तीन अपराधी की गिरफ्तार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर जारी है. पटना एसटीएफ ने एक मकान के अंदर बैठे बदमाशों की घेराबंदी कर ली है. पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित इस मकान में दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. राम लखन पथ पर इस मकान के अंदर चार अपराधी छिपे हैं और अंदर से ही फायरिंग कर रहे हैं. पुलिस ने पूरे घर और इलाके को घेर लिया है. पुलिस के मुताबिक अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी.हालात को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को एक कमरे के अंदर घेर लिया है. सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद पहुंच गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने इस मकान के पास में ही स्थित एक स्कूल में सुरक्षा के लिहाज से एहतियातन छुट्टी कर दी गई है.

चार थानों की पुलिस पहुंची

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार के मुताबिक कंकरबाग थाना पुलिस के अलावा तीन अन्य थानों से भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया है. पुलिस के मुताबिक अंदर से हो रही फायरिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या चार हो सकती है. पुलिस के मुताबिक बदमाश दीवार की आड़ लेकर फायरिंग कर रहे हैं. वहीं पुलिस टीमें भी अपना बचाव करते हुए लगातार बदमाशों के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही है.

एसटीएफ के कमांडो पहुंचे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मौके पर एसटीएफ ने अपने स्पेशल कमांडो दस्ते को भी बुला लिया है. यह कमांडो दस्ता ने इस मकान की घेराबंदी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चार मंजिल के इस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं. वहीं सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर लोग रहते हैं. पुलिस ने फिलहाल इस मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकाल लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *