सपा सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन पर बांटे गये कम्बल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन गरीबों के बीच कंबल एवं मिष्ठान वितरित कर मनाया। बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन आवास विकास के निकट नगला बाग लकूला के लोगों के बीच मानवीय और सेवा कार्यों के साथ मनाकर एक सराहनीय उदाहरण पेश किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और डॉ0 नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में गरीबों के बीच कंबल और मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सांसद डिंपल यादव की तस्वीर के सामने लड्डू खिलाकर और महिलाओं को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेकर उनका जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के गरीबों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की प्रशंसा की। सपेरा समाज द्वारा लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने एकजुटता और सेवा भावना का परिचय दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, रामपाल सिंह यादव, चंद्रेश राजपूत, अखिल कठेरिया, अजय यादव, गोपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सपेरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *