विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गरीबों को वितरित किये गये कंबल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत ककियुली व पत्यौरा में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज ने गरीबों को कंबल भी वितरित किये। लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक योगेंद्र सिंह राठौड़ ने केंद्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना से देश में विकास के रास्ते खुले है तथा गरीबों का विकास हुआ। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी के तहत देश में आम जनमानस के विकास का दौर चलता रहेगा।

जानकारी के अनुसार रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत ककिउली व पत्यौरा में पहुंची। रथ जिसमें केंद्र तथा यूपी सरकार के विकास कार्यों के लेख पट लगे हुए थे। लेख पट में यूपी तथा केंद्र सरकार के विकास कार्यों से संबंधित सूची लगाई गई थी। साथ ही एलसीडी के जरिये आम लोगों तक सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, अधिकारीगण, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केंद्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना जिसके तहत देश में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। शहर से लेकर गांव तक गरीब, मजदूर, किसानों को विकास कार्यों के जरिए लाभान्वित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव, सुखदेश कुमार, कृष्णपाल सिंह, गिरीश चंद, इंजीनियर जल जीवन सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, प्रधान प्रतिनिधि रामपाल, नीरेश सिंह, सेक्टर अध्यक्ष राहुल सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष योगेश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *