
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने सचिवों की बैठक लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने ग्राम सचिवों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें कई आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। जैसे कि आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन संबंधी कई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा ग्राम सचिवों को जल्द से जल्द सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर लाकर उनको आगे बढ़ाने का कार्य करने के लिए विकास खंड अधिकारी ने सभी सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिन सचिवों के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो रहा है उनको जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। विकास खंड अधिकारी ने कई सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर शिथिलता बरती गई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सचिव मानेंद्र प्रताप, जुबेर अहमद, आकांक्षा सक्सेना, सुनील कुमार, ब्रजनंदन लाल, कुलदीप राजपूत, तकनीकी सहायक मनोज कुमार, विनय सिंह, सुशील कौशल, रविंद्र सिंह तथा मनरेगा सेल से आलोक पाठक राहुल चंदेल आदि लोग उपस्थित रहे।
