हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सचिवों तकनीकी साहयको क़े साथ बैठकर कर प्रमुखता वाले कार्यों पर जोर दिया है कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों व तकनीकी सहायको क़े विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है बैठक में खंड विकास अधिकारी ने कहा की जल संरक्षण क़े लिए हर ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना क़े तहत कार्य कराये ग्राम पंचायतों में अधूरे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को 30 मई तक हर हाल में पूर्ण कराने सुनिश्चित करे पेयजल की समस्या को प्राथमिकता क़े आधार पर निस्तारण करे जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या है उन ग्राम पंचायतों टैंकर क़े माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करे पेयजल की समस्या की शिकायत जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंचनी चाहिए इस दौरान एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, एपीओ मनरेगा ज्ञान सिंह, सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र राय, बालकृष्ण, सौरभ यादव, दिनेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गौरव राणा आदि मौजूद रहे
