खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह 200 मीटर सडक़ बनवाने में असमर्थ

 गांव मे फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। गांव त्योरखास में वर्षों से दो दर्जन से अधिक घरों के पानी की जलनिकासी न होने से सडक़ पर पानी भर रहा है। बरसात में पैदल निकलना भी मुश्किल है। बावजूद इसके खंड विकास अधिकारी कायमगंज राजेंद्र सिंह सडक़ बनवाने मे असमर्थ हंै। ग्रामीणों ने सचिव शुभम तिवारी पर भी शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया की शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। समस्या समाधान नहीं हो रहा है।
विकास खंड त्योरखास की ग्राम पंचायत त्योरखास की मस्जिद वाली गली में वर्षो से घरों के गंदे पानी की जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे पानी, कीचड़ सडक़ पर बह रहा है। ग्रामीणों को निकलने में परेशानी हो रही है। वही गंदगी से फैल रही बीमारियों से ग्रामीण परेशान हैं। खंड विकास स्तर पर शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन जलनिकासी की व्यवस्था करने में बेबस है। बरसात में रह रहे स्थनीय लोग परेशान हैं। वावजूद इसके खंड विकास अधिकारी, सचिव पर मनमानी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। करीब 200 मीटर सडक़ को बनवाने में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह लाचार हैं। जिससे ग्रामीण वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया सचिव से समस्या समाधान के लिए कहा जायेगा। सचिव शुभम तिवारी ने बताया प्रधान ही सडक़ निर्माण करवा सकता है। प्रधान से कहा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *